{"_id":"66472e2bf7107672d500fbdc","slug":"young-man-died-hit-by-pickup-and-one-injured-on-road-accident-in-mau-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: पिकअप ने बाइक को रौंदा, कमाऊ बेटे की गई जान, दूसरा घायल; अब कौन संभालेगा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: पिकअप ने बाइक को रौंदा, कमाऊ बेटे की गई जान, दूसरा घायल; अब कौन संभालेगा परिवार
Fri, 17 May 2024 03:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 03:46 PM IST
सार
Road Accident: सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायल को इलाज के लिए ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सबदलपुर चट्टी पर बेकाबू एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा युवक जो कि रामपुर थाना क्षेत्र के बहादूरपुर गांव निवासी था, उसकी इस हादसे में मौत हो गई। जबकि सवार दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के समय वह अपने साथी के साथ फूफा के घर जा रहा था।
रामपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की देर शाम वह बाइक से अपने साथी रिशू के साथ बलिया में अपने फूफा के घर जा रहा था। अभी वह भीमपुरा थाना क्षेत्र के सबदलपुर चट्टी के पास पहुंचा था। इस बीच वह किसी कारण से बाइक को खड़ाकरआपस में बात कर रहे थे कि बेकाबू पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के समय सिर में हेलमेट न पहनने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी रिशू गंभीर रूप से घायल हो गया।