फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man died due to heart failure in mau

साइलेंट किलर हार्ट अटैक: इकलौते बेटे की हृदय गति रुकने से मौत, पिता ने दी मुखाग्नि, बोले- ये मेरी बदनीयती है

Sun, 05 May 2024 05:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 May 2024 05:00 PM IST
सार

Mau News: मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा। चीख-चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक के पिता रोते-रोते बदहवास हो गए। गांव के लोग मौके पर मौजूद थे। हर कोई परिवार को ढांढस बंधा रहा था। वहीं परिजन इकलौटे बेटे की मौत का दुख सहन नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन
young man died due to heart failure in mau
मृतक की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के दोहरीघाट ब्लाक के गोंठा गांव के गड़ेरीपुरा मौजा में रविवार की सुबह छह बजे 18 वर्षीय किशोर की सीने में दर्द के बाद अचानक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिवम घर का एकलौता चिराग था। इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वह कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


गांव निवासी शिवम पाल पुत्र राजेन्द्र पाल सुबह छह बजे शौच गया। शौचालय से बाहर आने के बाद उसको सीने में बहुत तेज दर्द होने लगा। शरीर में अकड़न महसूस होते ही वह जमीन पर गिर गया। परिजन अभी कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे, तब तक वह अचेत हो गया। परिजन उसे आननफानन लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सक के अनुसार, किशोर की मौत अचानक हृदयगति के थमने से से हुई है। मौत की खबर सुनते ही परिजन बेहाल हो गए। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान अहमद ने बताया अचानक मौत एक साइलेंट किलर हार्ट अटैक है। बताया कि अगर किसी को घबराहट व जरा भी सीने में दर्द हो तो वह तुरंत चिकित्सक से सलाह ले, जरा भी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तिधाम पर हुआ, जहां चिता को मुखाग्नि मृतक के पिता ने दी। कहा कि एक पुत्र अपने पिता को मुखाग्नि देता है, लेकिन बदनीयती यह है कि अपने पुत्र को मुखाग्नि दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed