फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man dead body found on road in mau

Mau News: सड़क किनारे खेत में मिट्टी में धंसा मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 23 Sep 2024 02:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Sep 2024 02:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक का शव सड़क किनारे खेत में मिट्टी में धंसा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Young man dead body found on road in mau
खेत में पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फिरोजपुर में रविवार की देर रात मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढाढाचवर से अपने घर रईसा बाइक से जा रहे युवक का शव और क्षतिग्रस्त बाइक सड़क किनारे खेत में पाया गया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


युवक के पिता ने बताया कि उसके लड़के की हत्या गांव के ही पांच लोगों ने की है। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले एक लड़की के चक्कर में पांच लोगों से मारपीट भी हुआ था। उसी विवाद को लेकर उसके लड़के की हत्या की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे लगे पोल से बाइक की टक्कर होने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पंकज चौहान (28) पुत्र रामबदन चौहान अमिला थाना घोसी का रहने वाला था। कुछ वर्षों से वह कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रईसा में अपने बुआ के घर रहता था। रविवार को वह अपनी बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के ढाढाचवर दवा लेने के लिए गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे। सोमवार की सुबह युवक की क्षतिग्रस्त बाइक और युवक की शव फिरोजपुर गांव के पास सड़क किनारे धान के खेत में पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग जब अपने खेत जा रहे थे तो खेत में शव देखा, जिससे सनसनी पैल गई। कुछ देर बाद घटना स्थल पर मृत युवक के परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। शव की पहचान होने के बाद शव को धान के खेत से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक का सिर धान खेत की गिली मिट्टी में धंसा था। जबकि बाइक क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरी थी। परिजन की मदद से शव को खेत से बाहर निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

क्या बोले अधिकारी
फिरोजपुर गांव में सड़क के किनारे युवक का शव पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
- अरविंद यादव, प्रभारी कोपागंज थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed