{"_id":"66cab5f1655d4ce9700423c8","slug":"young-man-dead-body-found-near-pond-in-mau-murder-suspected-no-one-knows-when-he-left-house-at-night-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: तालाब किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; रात में घर से कब निकला किसी को पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तालाब किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; रात में घर से कब निकला किसी को पता नहीं
Sun, 25 Aug 2024 10:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:12 AM IST
सार
Mau News: मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। मृतक दो भाई में छोटा था। उसका बड़ा भाई दुबई में रहकर नौकरी करता है।
विज्ञापन
राकेश यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा गांव में रविवार की सुबह उसे समय हड़कंप पहुंच गया, जब गांव से कुछ दूरी पर तालाब के किनारे एक युवक का शव पाया गया। युवक का शव तालाब के किनारे देखने के बाद ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल में जुटी रही। वहीं, आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा गांव निवासी राकेश यादव (27) वर्ष गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की देर शाम को वह रोज की भांति बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद घर आया था। रात को भोजन करने के बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में देखा गया था, लेकिन रविवार की सुबह घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
सुबह के समय गांव के लोग तालाब के किनारे से होकर अपने खेत की तरफ जा रहे थे। इस बीच, वहां पर शव देखने के बाद जब पास गए तो उसकी पहचान राकेश यादव के रूप में हुई। धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।