फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young Man dead Body Found in Room Three Young Men and One Woman Have Committed Suicide Three Days

72 घंटे में चौथी मौत: कमरे में मिली युवक की लाश, तीन दिन में तीन युवक, एक महिला कर चुकी है आत्महत्या; मातम

Sat, 16 May 2026 06:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 06:12 PM IST
सार

Mau News: देवसीपुर गांव में एक व्यक्ति के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। परिजनों और पड़ोसियों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Young Man dead Body Found in Room Three Young Men and One Woman Have Committed Suicide Three Days
विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी श्याम बिहारी राजभर(45)ने शुक्रवार की रात परिवारिक विवाद में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।बीते 72 घंटे में जिले में यह चौथी आत्महत्या की घटना है, इसमें तीन मामले में परिवारिक विवाद तो एक में मारपीट के बाद उपजे हालात से युवक ने खुद की जान ले ली।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार देवसीपुर निवासी श्याम बिहारी राजभर शुक्रवार की रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद श्याम बिहारी कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर रात तक बाहर न आने पर परिजनों को शंका हुई। काफी आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां श्याम बिहारी फंदे से लटके मिले। 

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना रात करीब 2 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल कमलकांत वर्मा तथा फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी संगीता, दो पुत्रियां अमृता (20 ), मनीषा (18) तथा पुत्र समीर (17) को छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी, माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातम पसरा हुआ है।इस बाबत सीओ शीतलाप्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन

72 घंटे में चौथी मौत, तीन में परिवारिक विवाद बना मौत का कारण
करहा। जिले के चार थाना क्षेत्रों में यह आत्महत्या का बीते 72 घंटे में चौथी आत्महत्या का मामला है। बीते शुक्रवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के तपेश्परी मंदिर में दोस्तपुरा निवासी सौरभ सोनकर(26)ने मंदिर में जाकर परिवारिक विवाद में आत्महत्या की थी। जबकि बृहस्पतिवार को सरायलंखसी थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी सत्येंद्र (36)ने पड़ोसी द्वारा मारपीट से आहत होकर फांसी लगा ली थी। इसी दिन घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा निवासी गुंजन चौहान(22)ने परिवारिक विवाद में फांसी लगा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed