फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man climbed mobile tower after dispute with his wife in mau

Mau News: पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जान देने की दी धमकी; पुलिस और ग्रामीणों ने उतारा

Tue, 07 Oct 2025 11:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 Oct 2025 11:18 AM IST
सार

Mau News: मऊ में पत्नी से विवाद के बाद पति मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। ग्रामीणों और पुलिस के काफी मान- मन्नौवल के बाद वह टावस से नीचे उतरा। 

विज्ञापन
young man climbed mobile tower after dispute with his wife in mau
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदवा गांव में सोमवार को एक युवक पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह जान देने की धमकी देने लगा। किसी तरह लोगों के समझाने के बाद नीचे उतरा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के भदवा गांव निवासी भगवान दास (23) पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद कर लिया। इसके बाद गांव के बाहर बने मोबाइल टावर के आखिरी हिस्से पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। जैसे ही गांव के लोगों को पता चला, सैकड़ों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन


लोग युवक से नीचे उतरने की सिफारिश करने लगे, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार ही नहीं था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वलीदपुर विद्युत सब स्टेशन पर दिया। बिजली विभाग के लोगों ने तत्काल टावर में प्रवाहित हो रही बिजली को काटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के काफी सिफारिश करने के बाद उसे मोबाइल टावर से नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया। 


इसे भी पढ़ें; Exclusive: काशी में हर दूसरे दिन एक व्यक्ति कर रहा देहदान, मेडिकल छात्रों के रिसर्च में आ रहा काम

ग्रामीणों का कहना है कि भगवान दास को दो साल पूर्व किसी मामले में पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले गई थी। वहां से छूटने के बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। अक्सर पत्नी और अन्य लोगों से बिना वजह के झगड़ता रहता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed