फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Years old encroachment removed due to governor's inspection

राज्यपाल के निरीक्षण को लेकर हटा वर्षों पुराना अतिक्रमण

Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Years old encroachment removed due to governor's inspection
राज्यपाल के आगमन को लेकर कलेक्ट्रेट की सड़क का मरम्मत करते पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने से लेकर जिला अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है। जिला अस्पताल प्रशासन अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे वर्षों से हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। इसके साथ ही अस्पताल के द्वार का रंगरोगन कर दिया गया है। इतना ही नहीं जिला अस्पताल भवन का रंगरोगन कर चमका दिया गया है। वहीं ओपीडी में भी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कर दिया गया है। फर्श से लेकर दिवारों को चमका दिया गया है। वहीं इमरजेंसी और वार्डों में बेड, ऑक्सीजन व्यवस्था, दवाएं और शौचालयों की व्यवस्था को सही करा दिया गया है। काफी संख्या में कर्मचारियों को एक साथ लगाकर परिसर को चमकाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने जायजा लिया। इसके अलावा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल के बाहर से वर्षों से किए गए पटरी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार अपने दुकानों को लेकर जाते दिखे। जिला अस्पताल के बदले स्वरूप को देखकर लोगों का कहना है कि काश ऐसी ही स्थिति हर रोज देखने को मिलती। जिला अस्पताल के सीएमएस बृज कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। टेक्नीशियन के अभाव में वेंटिलेटर प्रारंभ नहीं किया जा सका है। जिला अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed