फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   X-ray and ultrasound facilities will be available at Kopaganj-Barrao CHC

Mau News: कोपागंज-बड़राव सीएचसी पर मिलेगी एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Sun, 02 Feb 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
X-ray and ultrasound facilities will be available at Kopaganj-Barrao CHC
मऊ-कोपागंज। जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होगी, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद एक्सरे की सुविधा वाला यह जिले का चौथा और पांचवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होगा। वर्तमान में दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से केवल तीन में यह सुविधा है। इस सुविधा से कोपागंज और बड़राव ब्लाक के 150 गांव के लोगों का इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा काफी लंबे समय से मांग की जाती रही है। चौकाने वाली बात है कि इस तीस बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भले ही एक्सरे मशीन की सुविधा नहीं है, लेकिन यहां दो साल से अधिक समय से एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है, जो कि ओपीडी में पर्ची काटता है।
विज्ञापन

कोपागंज के साथ घोसी तहसील के बड़राव सीएचसी में आने वाले मरीजों की परेशानी को देखते हुए जांच सुविधा देने के लिए एक साल पहले एक्सरे की व्यवस्था को लेकर योजना बनी थी, लेकिन इस पर पहल अब जाकर शुरू हुआ है। इलाज की बेहतर सुविधा के लिए आवश्यक दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है, जहां इसके स्वीकृति मिलने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अस्पताल में दोनाें जांच की सुविधा होने से मरीजों की नि:शुल्क जांच हो सकेगी। प्रतिदिन 50 से अधिक प्रसूताओं को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। अस्पताल में दोनों प्रकार की जांच के कक्ष के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। आने वाले दिनाें में इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। जिससे मुख्यालय सहित जनपद के दूर दराज क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ प्रसूताओंं का इसका लाभ मिलेगा।
तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही है फिलहाल एक्सरे की सुविधा
मऊ। जिले में दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में केवल मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही एक्सरे की जांच की सुविधा है। लेकिन इन तीनों अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड के जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो कोपागंज और बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिले के दो पहले सीएचसी हाेंगी जहां एक्सरे और अल्टासांउड की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

जिले के कोपागंज और बड़राव सीएचसी में मरीजों की सुविधा को लेकर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन इंस्ट्रॉल करने की योजना तैयार की गई है। इसको लेकर शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। - डॉ. राहुल सिंह, सीएमओ, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed