फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wrestlers showed strength in wrestling

Mau News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 10 Sep 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed strength in wrestling
फतेहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के बेलौली बाजा स्थित अखाड़ा पर बिंदेश्वरी तिवारी की पुण्यतिथि पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने दांव पेंच से एक दूसरे को पटखनी दी। ज्यादातर कुश्ती बराबर पर छूटी। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में करीब तीस जोड़ा नामी गिरामी पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रशांत करनपुर बनाम सूरज वाराणसी के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अमन सरवा गाजीपुर बनाम शिवम करनपुर के बीच हुई। जिसमें अमन सरवा ने शिवम को दांवपेंच से पटखनी देकर विजयी रहे। अभिमन्यु सरवा गाजीपुर का अनुज गोरखपुर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अनुज विजयी रहा ।
विज्ञापन

ज्यादा कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक मिश्र ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह प्रतियोगिता से अन्य युवाओं को सीखने का मौका मिलता है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक शुभम तिवारी प्रधान, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, संदीप तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि गणेश मल्ल, सर्वेश यादव छोटू, विष्णु यादव, पन्नालाल पटेल, रामलाल राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed