फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worries over crime expressed in Mahila Panchayat

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर महिला पंचायत में जताई गई चिंता

Mon, 08 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Worries over crime expressed in Mahila Panchayat
बढुआ गोदाम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को ताजोपुर गांव स्थित मझौवा राजभर बस्ती की महिला महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें महिला हिंसा, दुष्कर्म, छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना उपाध्याय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाएं अपने अधिकार के दिन के रूप में मनाती हैं लेकिन आज पूरे देश में महिला दिवस किसान आंदोलन को समर्पित करते हुए मना रहीं हैं। प्रदेश में महिला हिंसा, बलात्कार, गैंगरेप, छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। हाथरस, बदायूं, उन्नाव, अलीगढ़, गोरखपुर की घटना उदाहरण हैं। अपराधियों को सजा दिलाने की जगह पर उन्हें उत्पीड़ित किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं को न्याय मिले , अपराधियों बलात्कारियों को कड़ी सजा दी जाए। कार्यक्रम में जयप्रकाश धूमकेतु, वीरेंद्र कुमार, रामूप्रसाद, बसंत कुमार, शिव मूरत गुप्ता शमशुल हक चौधरी, सुनीता, चनरमी, प्रभावती, मुराही भगवानी, सोनमती, गुड़िया ,चंपा, उमा, सुशीला, ललिता अनीता, रीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed