फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Workers staged a protest, demanding the restoration of the MNREGA scheme.

Mau News: मजदूरों ने किया प्रदर्शन, मनरेगा कानून को बहाल करने की मांग

Mon, 02 Feb 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers staged a protest, demanding the restoration of the MNREGA scheme.
मनरेगा बहाल करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते त्तर प्रदे
कलेक्ट्रेट पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को मनरेगा मजदूरों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पुराने मनरेगा कानून बहाल करने की मांग की। साथ ही नए वीबी जी राम जी कानून को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री सुभाष चंद्र गौतम ने कहा कि मनरेगा को समाप्त कर वीबी जी राम जी के निर्माण के पीछे केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीब मजदूरों की जीवन रेखा है।
विज्ञापन

उसकी रोजगार गारंटी को कानूनी दर्जा घटा देने से ग्रामीण मजदूरों का जीवन और संकटग्रस्त हो जाएगा। श्रमिक प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मनरेगा की बहाली, आवास आवंटन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा समेत 13 सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में भाकपा के जिला मंत्री राम अवतार सिंह,अशोक कुमार राजभर, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रामजी सिंह, वीरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश राजभर, रोधन चौहान, सुग्गन यादव, मनोरमा साहनी, अवतारी देवी, शेर मोहम्मद, फूलचंद राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed