Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Govardhan Puja... a figure of Govardhan was crafted from cow dung, and offerings of kheer and saffron were made.

Mau News: गोवर्धन पूजा...गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई, खीर, केसर चढ़ाया

Wed, 11 Nov 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja... a figure of Govardhan was crafted from cow dung, and offerings of kheer and saffron were made.
कुर्थीजाफरपुर में गोबर्धन पूजा और भैयादूज पर पूजन अर्चन करतीं महिलाएं। संवाद
मऊ। दीपोत्सव के बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन पूजा में आराध्य देव गिरिराज की पूजा की गई।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा करने के लिए घर के आंगन और गांवों में सामूहिक स्थान पर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई गई, इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा की।
विज्ञापन

सभी ने अपने परिवार सहित श्रीकृष्ण स्वरूप गोवर्धन की सात प्रदक्षिणा किया। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से और गायों को गुड़, चावल खिलाने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है। इस दिन गाय की पूजा करने से सभी पाप नष्ट जाते हैं और मोक्ष प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाई दूज पर भाई की मंगल कामना को लेकर बहनों ने व्रत रखा और भगवान गणपति की पूजा की। भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। अधिकांश भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भी दिया।
बहनों ने स्नान कर निर्जला व्रत का संकल्प लिया और भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना भी की, इसके साथ ही उनके आजीवन स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। भाइयों ने भी उनकी रक्षा का संकल्प किया। भाई को माथे पर टीका लगाकर आरती भी उतारी और उनका मुंह भी मीठा कराया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजभूमि के लोगों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था। भगवान इंद्र ने किसी बात से क्रोधित होकर ब्रजवासियों पर कहर ढाना शुरू कर दिया था।

भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा शुरू हो गई। इसी मान्यता के तहत, नगर के भीटी, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, ब्राह्मणटोला, चांदमारी इमिलिया सहित विभिन्न मुहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक गोवर्धन पूजा की। बढुआगोदाम : इमिलिया, ताजोपुर, बढुआगोदाम, नसीरपुर, पिपरीडीह, भार, रैकवारडीह, भार, सुअराबोझ, पिपरी, खरगजेपुर सहित विभिन्न गांवों में गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed