फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worker injured in buried of roadways old dilapidated building demolition in mau

मऊ में हादसा: रोडवेज का जर्जर भवन ढहाते समय गिरी छत, मलबे में दबा मजदूर

Sat, 05 Jun 2021 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Jun 2021 08:04 PM IST
सार

नया रोडवेज भवन बनने के बाद पुराने भवन को ढहाने का सरकार ने टेंडर जारी किया था। लेकिन ठेकेदार ने भवन को ढहाया नहीं था।

विज्ञापन
Worker injured in buried of roadways old dilapidated building demolition in mau
मजदूर को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सहादतपुरा मोहल्ला स्थित रोडवेज परिसर में नया भवन बनने के बाद सरकार ने पुराने भवन को ढहाने का आदेश जारी किया था। इस दौरान भवन को ढहाने के लिए सीएनडीएस को ठेका भी दिया गया। शनिवार की दोपहर जर्जर भवन को ढहाते समय पूरी छत अचानक ढह गई। इस हादसे में मजदूर दबकर घायल हो गया। आनन-फानन मलबा हटाकर घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया, जबकि ठेकेदार मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहादतपुरा मोहल्ले में मऊ रोडवेज भवन मौजूद है। रोडवेज परिसर में मौजूद भवन काफी जर्जर होने के कारण नए भवन का निर्माण कराया गया। इस दौरान पूरा सिस्टम नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पुराने भवन को ढहाने के लिए रोडवेज ने टेंडर दिया। ठेका सीएनडीएस को मिला था, लेकिन ठेकेदार ने टेंडर मिलने के बाद भी जर्जर मकान को ढहाने की कोई कवायद नहीं की।
विज्ञापन


इस दौरान मकान में लगे दरवाजे खिड़कियों को निकलवा लिया, जबकि बाकी ढांचे को वैसे ही छोड़ दिया था। ठेकेदार की लापरवाही की वजह से जर्जर भवन की छत को तोड़ने के दौरान पूरी छत गिर गई, जिससे मजदूर मलबे में दब गया। घटना के बाद रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन मलबे में फंसे मजदूर पंचम(47) को लोगों ने बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य मजदूर भी भयभीत हो गए। दूसरी तरफ परीक्षण के बाद मजदूर की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान सीएनडीएस संस्था के अवर अभियंता कमलेश चौहान का कहना है कि जर्जर भवन का तोड़ने के दौरान यह घटना घटी है। घायल मजदूर का उपचार कराया जा रहा। पूछे जाने पर अवर अभियंता ने बताया कि उन्हे ठेकेदार का नाम नहीं याद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed