फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worker died due to uncontrolled truck collision

सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत

Thu, 15 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Worker died due to uncontrolled truck collision
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परदहां मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे बेकाबू ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गी। वह मजदूरी करने के लिए मऊ जा रहा था।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव निवासी कैलाश राजभर (45) पुत्र मूलचंद राजभर राजमिस्त्री का काम करता था। कैलाश बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए मऊ शहर में जा रहा था। सुबह आठ बजे के करीब जैसे ही वह परदहां मोड़ के पास पहुंचा। पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश की तीन लड़की और दो पुत्र हैं। केवल एक लड़की की शादी हो पाई है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed