फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Work will be done for the betterment of women: Aarti

नगर पंचायत मधुबन: महिलाओं की बेहतरी के लिए होगा कार्य : आरती

Mon, 15 May 2023 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Work will be done for the betterment of women: Aarti
मधुबन। नवनिर्वाचित नगर पंचायत की अध्यक्ष आरती मल्ल महिलाओं के अधिकार, बेहतरी, तरक्की, आत्मनिर्भरता और उनके आर्थिक विकास के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन

आरती कहती हैं कि नगर पंचायत में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में सहयोग किया जाएगा। महिला होने के नाते महिलाओं की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझती हैं। इसलिए महिलाओं की सभी प्रकार की समस्याओं का निदान मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा। नगर के सभी 15 वार्डों की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षो में नगर पंचायत के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित रहूंगी।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत को सबसे पहले भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। नगर पंचायत के सभी वार्डो में जलनिकास प्रमुख समस्या है। जिससे सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। इस समस्या से नगर के वासियों को निजात दिलाना है। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। कहा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कस्बे के साथ-साथ गांव भी रोशनी से आच्छादित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed