फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women will get important responsibilities in the organization to promote political consciousness.

Mau News: राजनीतिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को संगठन में मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Sun, 07 Jan 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Women will get important responsibilities in the organization to promote political consciousness.
मऊ। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन पंचायत की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में नगर स्थित एक मैरिज हाल में हुई। मौके पर पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि जाति जनगणना से ही सामाजिक विसंगतियां सामने आएंगी।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की पीडीए रणनीति ने घोसी से उतर प्रदेश में बदलाव की शुरुआत कर दी जो पूरे देश में चमकेगी। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। पूर्व एमएलसी और पिछड़ा प्रकोष्ठ के शशांक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 2024 चुनाव में बदलाव के लिए पिछड़ा, दलितों, अल्पसंख्यकों के मुद्दों और चिंताओं को मुख्य मुद्दों में ला दिया है।
विज्ञापन

महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से सर्वाधिक प्रभावित समय का सबसे कमज़ोर तबका ही होता है। अब बूथ स्तर तक इस जागरूकता को बढ़ाना है। पीडीए पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर तक भाजपा की उन्माद फैलाने की साजिश को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पीडीए का महत्वपूर्ण हिस्सा महिलाओं की राजनीतिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। मौके पर राजेन्द्र कुमार विधायक, रामजतन राजभर पूर्व विधान परिषद सदस्य, महेंद्र चौहान, जेपी यादव, धर्मप्रकाश यादव, सुरेश यादव, राजेश मौर्य, अशोक कुमार गौतम, रामधनी यादव, रामविलास यादव, सूर्यभान यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed