फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women will be head of 37 villages in Kopaganj

कोपागंज में 37 गांवों की प्रधान होंगी महिलाएं

Tue, 09 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Women will be head of 37 villages in Kopaganj
रानीपुर/इंदारा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण घोषित होते ही गांवों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। इस समय गांवों में हर गली चौराहे पर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। पंचायत चुनाव में महिलाओं की सहभागिता के मानक के अनुसार आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। पिछले 2015 के पंचायत चुनाव में जहां कोपागंज ब्लाक के 81 गांवों में 37 गांवों के प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। जबकि 2021 पंचायत चुनाव में कोपागंज ब्लाक में 77 ग्राम पंचायत में से प्रधान पद की 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जन जाति की एक , अनुसूचित जाति की छह सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सात सीटें और महिला के 12 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके साथ ही
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक में बीडीसी के 101 पदों में से महिलाओं के लिए 35 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से अनुसूचित जन जाति महिला के लिए चार, अनुसूचित जाति की महिला के लिए पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए दस और महिला 16 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

उधर रानीपुर ब्लाक के 87 गांवों में प्रधान पद के लिए 29 सीटें महिलाओं के आरक्षित की गई है। इनमें अनुसूचित जन जाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति के लिए सात, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आठ और महिला 13 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसी प्रकार बीडीसी के 102 पदों में से महिलाओं के लिए 34 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से अनुसूचित जन जाति महिला के लिए एक , अनुसूचित जाति की महिला के लिए 11, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए नौ और महिला 13 सीटें आरक्षित की गई हैं। अब ये महिलाएं अपने गांव की प्रथम नागरिक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed