{"_id":"660960ff710b91ef200ab1d2","slug":"women-should-use-votes-for-strong-democracy-in-india-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: सशक्त लोकतंत्र के लिए महिलाएं अपने मतों का करें प्रयोग, संवाद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: सशक्त लोकतंत्र के लिए महिलाएं अपने मतों का करें प्रयोग, संवाद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा
Sun, 31 Mar 2024 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 06:41 PM IST
सार
Mau News: अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत ‘मतदान में बढ़े महिलाओं की भागीदारी’ विषय को लेकर गाजीपुर तिराहा स्थित अमर उजाला कार्यालय पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही गई।
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में विचार-विमर्श करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। महिलाओं ने कहा कि आज हम नारियां हर क्षेत्र में आगे हैं। राजनीतिक दल महिलाओं को बराबरी का हक देने की बात कहते हैं लेकिन जब चुनाव आता है तो किसी महिला पर उन्हें भरोसा नहीं होता है। जबकि आज हमारी आबादी जनपद में पुरुषों से ज्यादा है, लेकिन मतदाता बनने में हम पुरुषों से पीछे हैं।
विज्ञापन
वहीं, जब मतदान की बात आती है तो हम पुरुषों से आगे हैं। फिर भी मात्र 60 फिसदी महिलाएं ही मतदान को निकलती हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी बहनों को जागरूक करें और मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
बोली महिलाएं
आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन राजनीति में हमारी भागीदारी कम हैं। ऐसे में हमें राजनीति में अपनी भागीदारी को बढ़ाना होगा। - गीता दिवेदी
विज्ञापन
भले ही हम मतदान में पुरुषों से आगे हैं लेकिन निर्वाचन आयोग का प्रयास है कि शत-प्रतिशत मतदान हो। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी हैं कि हम अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। - मीना अग्रवाल
सबसे पहले हमें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना होगा। अब तो निर्वाचन आयोग द्वारा कई सहूलियतें दी गई हैं जिससे हम घर बैठे भी मतदाता बन सकती हैं। - कृष्णा खंडेलवाल
जैसे हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं, उसी तरह से हमें आगे बढ़कर लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदारी निभानी होगी। - इंदरा खंडेलवाल
लोकतंत्र में मतदान करना सभी का अधिकार है। आपके एक वोट से किसी की जीत तो किसी की हार हो सकती है। इसलिए हमें सभी को वोट का महत्व बताना होगा। - दुर्गावती मिश्रा
हमारी सभी बहनों से अपील है कि वह मतदान में हिस्सा लें और लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हो। सभी वोट को महत्व को समझें इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। - रोली सिंह