मऊ। पार्वती महिला पीजी कालेज के प्रांगण में बुधवार को मिशन शक्ति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाली महिलाओं ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ मजबूत बनने का टिप्स दिया।
कार्यक्रम में जिला विधि सह परिवीक्षा अधिकारी रेनू पांडेय ने छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा का आत्मबोध कराया। कहा कि अब जरूरत है कि महिलाएं स्वावलंबी बने। इसके लिए आवश्यक है कि वह मजबूत बने, जिससे खुद की सुरक्षा कर सकें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पांडेय ने कहा कि फेसबुक पर उसी को दोस्त बनाए, जिसको आप जानती हों। क्योंकि फेसबुक पर साइबर अपराध की होड़ मची है। महिला आरक्षी सरोज यादव ने छात्राओं को सुरक्षित रहने का टिप्स दिया। सब इंस्पेक्टर विंध्यवासिनी पांडेय ने छात्राओं से कहा कि आपकी सुरक्षा के महिला हेल्प लाइन नंबर है, आप उस पर तुरंत काल करें। कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए पर्स में चाकू या नुकीली वस्तु रखें, जिससे कोई छेड़छाड़ करता है तो उसका जवाब दे सकें। गीता पांडेय ने कहा कि आजकल हिंसा बलात्कार की घटनाओं की संख्या ज्यादा बढी है जिसकी तह में हम जाए तो यही दिखेगा कि कहीं कहीं इसके जिम्मेदार हम भी है हमे अपने नकारत्मक सोच को निकालना होगा। शिविर का संचालन डा. सुनील त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डा रंजना द्विवेदी, डा. विपिन बिहारी, द्विवेदी, डा. दुर्गेश मिश्रा, राजेश यादव, डा. संगीता त्रिपाठी, अनिरूद्ध धर द्विवेदी, आराधना तिवारी, डा. प्रवीण राय ,पल्लवी त्रिपाठी, राकेश तिवारी, डा. गौरव चतुर्वेदी सहित शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं ।