{"_id":"661135075547e7c74908c741","slug":"women-present-dance-gangaur-utsav-in-mau-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गणगौर उत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति पर खूब लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गणगौर उत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति पर खूब लूटी वाहवाही
Sat, 06 Apr 2024 05:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:51 PM IST
सार
Mau News: कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं ने विभिन्न गानों पर सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के राजस्थान भवन स्थित हाल में मारवाड़ी युवा मंच की महिला चेतना साखा के तत्वावधान में गणगौर उत्सव का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गणेश वंदना पर सामूहिक नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में कलश डेकोरेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, मजिसमें दीप्ति अग्रवाल को प्रथम पुरस्कार, शिखा परमानंद को द्वितीय पुरस्कार, सरोज थरड को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं ने विभिन्न गानों पर सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष और संस्था की सदस्य नूपुर अग्रवाल ने कहा कि गणगौर राजस्थान का प्रमुख पर्व है, जिसे मारवाड़ी समाज की महिलाएं काफी धूमधाम से मानती हैं। इस दौरान पूजन-अर्चन के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम भी किए जाते हैं। कार्यक्रम में श्रद्धा, विनीता खंडेलवाल, सोनल अग्रवाल, शिल्पी, जागृति, हेमा चिरानिया, मोनिका चिरानिया, आरती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।