फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women demonstrated at the police station

महिलाओं ने किया थाने पर प्रर्दशन

Wed, 13 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated at the police station
हत्या का मुकदमा दर्ज न होने पर महिलाओं ने दोहरीघाट थाने पर प्रर्दशन।संवाद - फोटो : MAU
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के गांव के पास सरयू नदी में 26 वर्षीय युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई थी। मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी लेकिन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस की टरकाऊ नीति से आक्रोशित महिलाओं बुधवार को हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। सरयू नदी में पतनई गांव के सामने 11 जुलाई को 26 वर्षीय घोसी कोतवाली क्षेत्र के चमरियांव निवासी राजकुमार की लाश मिली थी। वह तीन दिन पहले ही मुंबई से घर आया था और घोसी स्थित अपनी ससुराल के लिए घर से निकला था। तीन दिन बाद उसकी लाश सरयू नदी में पतनई गांव के पास सड़ी गली हालत में मिली थी। उसकी मां दुलारी देवी ने थाने पर हत्या की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही थी। वह परिजनों को तीन दिन से कोई न कोई बहाना कर टरका रही थी। आखिरकर बुधवार को परिजनों के साथ ही ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। सुबह आठ बजे थाने में मां दुलारी के समर्थन में काफी महिलाएं एकत्र हो गईं और उन्होंने मुकामी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाएं राजकुमार की मौत के मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं। महिलाएं लगभग दो घंटे तक पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करती रहीं। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें थाने से हटाया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गयी है, उसका अध्ययन कर कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed