{"_id":"6acfc7837706634f970b1d84","slug":"women-danced-in-colorful-attire-at-the-garba-festival-mau-news-c-295-1-svns1029-153540-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गरबा उत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में झूमीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गरबा उत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में झूमीं महिलाएं
विज्ञापन
Photo Title
वैश्य समाज महिला संगठन के तत्वावधान में मंगलवार शाम नगर के फातिमा मोड़ स्थित एक प्लाजा में गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पारंपरिक और रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की जिला अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। डांडिया की ताल और भक्तिमय गीतों से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर हो गया।
उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अदिति बरनवाल को ‘श्रृंगार शिरोमणि’, सॉफ्टी वर्मा को ‘जोश-ए-डांडिया’ और वर्षा बरनवाल को ‘डांडिया दीवा’ के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा, आपसी प्रेम, एकता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मधुलिका बरनवाल, जिला महामंत्री अर्चना बरनवाल, कोषाध्यक्ष बीना गुप्ता, संगीता वर्मा, संगीता गुप्ता, ममता जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, राधा जायसवाल, किरण गुप्ता, पूनम गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, नुपुर अग्रवाल, शालिनी शराफ, डॉ. निधि, रजनी बरनवाल, रेखा वर्मा और रीमा गुप्ता मौजूद रहीं।