फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women chased flood victims who went for residential pattas

रिहायशी पट्टा लेने गए बाढ़ पीड़ितों को महिलाओं ने खदेड़ा

Tue, 01 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women chased flood victims who went for residential pattas
मधुबन। तहसील के मझौवा गांव में शासन द्वारा आवंटित जमीन पर कब्जा करने गए बाढ़ पीड़ितों को गांव की महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। बावजूद जमीन पर कब्जा लेने की जिद पर अड़े बाढ़ पीड़ितों पर महिलाओं ने हमला करने के उद्देश्य से लाठी डंडे लेकर आते देख बाढ़ पीड़ित वापस लौटने के साथ इस घटना की जानकारी एसडीएम लालबाबू दुबे को दी। मधुबन तहसील के बिनटोलिया गांव बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में आता है। इस वर्ष आई बाढ़ में गांव की किसानों के आवास, जमीनें कटान में समा गए। जिसके बाद शासन द्वारा गांव के 30 किसानों को मझौवा गांव में नवीन परती भूमि पर रिहायशी पट्टा किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को रामबली निषाद, बहादुर निषाद, दिलीप, संदीप, शिव कुमार, हरि चौहान आदि बाढ़ पीड़ित आवंटित जमीन पर कब्जा लेने मझौवा गांव पहुंचे। लेकिन उन्हें यहां गांव की महिलाओं के जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा। उग्र महिलाओं ने कब्जा लेने पहुंचे लोगों को लाठी डंडा ले कर दौड़ा दिया और पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि उग्र महिलाओं द्वारा वहाँ पट्टा धारकों द्वारा बनाई गयी एक मड़ई को भी तोड़ कर तहस नहस कर दिया। घटना से आहात बाढ़ पीड़ित मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम लालबाबू दुबे को इससे अवगत कराया। इस बाबत एसडीएम का कहना था कि जिन कटान पीड़ितों के नाम आवासीय पट्टा हुआ है उनको उनके हिस्से की भूमी अवश्य मिलेगी और जो भी इस प्रक्रिया का विरोध करेगा उसके साथ सख़्ती से निपटा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed