फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women and girls were made aware of their safety rights.

Mau News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा अधिकारों के प्रति जागरूक किया

Fri, 14 Nov 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women and girls were made aware of their safety rights.
गाजीपुर। जनपद में मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का माहौल बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति टीमों ने जिले के सभी थानों व प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान थाना बहरियाबाद, भांवरकोल, रेवतीपुर, बरेसर, दिलदारनगर, जंगीपुर, मरदह और नोनहरा की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया। इसी क्रम में ग्राम अब्बासपुर, विशुनपुरा स्थित कृषक जूनियर हाईस्कूल और श्री सीताराम इंटर कॉलेज, खुटहन में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा टीमों ने नगसर हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर मौजूद महिलाओं-बालिकाओं को भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 101, 102/108 (एंबुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों ने सोशल मीडिया प्राइवेसी, ओटीपी फ्रॉड और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी समझाए। जागरूकता अभियान में महिलाओं को नए लागू कानून बीएनएस और बीएनएसएस के बारे में भी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed