फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman's dead body found hanging under suspicious circumstances

Mau News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 21 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found hanging under suspicious circumstances
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के भगत पुुरवा निवासी महिला का शव मंगलवार की सुबह उसके घर में फंदे पर लटकता मिला।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है,पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के भगत पुरवा निवासी वसुंधरा देवी 27 का विवाह 24 अप्रैल 2018 को ज्ञानेंद्र मौर्या से हुई थी। वसुंधरा विवाह के कुछ साल बाद से ही अपने ससुराल पक्ष से अलग होकर रहती थी। तीन माह पहले ही मृतका का पति ज्ञानेंद्र नौकरी करने के लिए हैदराबाद गया हुआ है। सोमवार की शाम रोज की तरह वसुंधरा अपने बच्चों के साथ भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार की सुबह काफी समय बीतने के बाद भी उसकी कोई आहट न होने पर घर के लोगों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे के बने हुक पर लटक रहा है। घटना के बाद मृतका के दोनों बच्चें अर्पित 4 और आर्यन 2 का रो रोकर बुुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे मधुबन एसओ अब्दुल वाहिद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed