फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman went to complain, severe eye injury

शिकायत करने गई महिला से की मारपीट, आंखों में लगी गंभीर चोट

Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Woman went to complain, severe eye injury
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा गांव में मारपीट में घायल रीता मौर्य - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहा गांव में शिकायत करने पड़ोसी के घर गई महिला से पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।मारपीट की घटना में महिला के दोनों आंखों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहा गांव निवासी रमेश मौर्या ने बताया कि सोमवार की शाम को गांव में रहने वाली शारदा देवी और उसके परिजन रास्ते के बजाए उसके खेत से निकल रहे थे। आरोप लगाया कि जानकारी होने पर उसकी बेटी रीता इसका विरोध जताने शारदा के घर गई हुई थी। जहां रीता का विरोध करने पर शारदा, दीपक, रीता, कुसुम प्रजापति ने उससे मारपीट कर दिया। मारपीट में उसकी दोनों आंखें गंभीर रूप से चोटिल हो गई। घटना के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिजन उसे मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर पीड़िता के पिता रमेश ने चारों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत प्रभारी नीरज कुमार पाठक का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed