फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman walking on foot dies after being hit by bike

Mau News: पैदल जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत

Fri, 27 Feb 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman walking on foot dies after being hit by bike
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक चालक ने पैदल जा रही पाना देवी (60) पत्नी स्व. रामबेलास यादव को टक्कर मार दी। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

महिला अमिला अंबेडकर चौक से पैदल घर जा रही थी। उसी दौरान अमिला बोझी मार्ग पर अंबेडकर चौक से सौ मीटर आगे अमिला की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। महिला लहुलुहान होकर गिर गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगो ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला का एक पुत्र राणा प्रताप है जो रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है। पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। इस बाबत कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed