कोपगांज। थाना क्षेत्र के नौसेमर ग्राम पंचायत में मक्का के खेत में शुक्रवार की सुबह महिला का कटा सिर मिला। महिला पिछल 12 दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में घर से गायब थी। परिजनों ने थाने में गुमशुगदी दर्ज कराई थी। परिजनों ने मौके पर मिली साड़ी, चूड़ी, पायल, मंगलसूत्र और चप्पल से उसकी शिनाख्त की। पुलिस को तलाश में धड़ नहीं मिल सका है। शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले कुछ ग्रामीणों ने मक्के के खेत में सड़ी गली अवस्था में एक महिला का धड़ से जुदा सिर देखा। खबर पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के धड़ की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। वहीं सूचना पर कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी लल्लन साहनी और उसके परिजन भी पहुंचे। वहां मौके पर मिली साड़ी, चूड़ी, पायल और मंगलसूत्र से सिर अपनी पत्नी मुनाकी देवी का बताया। लल्लन ने कहा कि उसकी पत्नी पिछले 13 अगस्त से घर से गायब थी। इस संबंध में उसने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फारेंसिक टीम घटनास्थल की जांच रही है। आशंका जताई कि कई दिन पुराना शव हो जाने से उसे जानवरों ने खा लिया होगा। हालांकि पुलिस हर कोण से जांच कर रही है।

कोपागंज के कुर्थिजाफरपुर गांव के गायब महिला का कंकाल और कपड़ा नौसेमर गांव में मिलने के बाद जुटी भ- फोटो : MAU