फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman planting paddy struck by lightning, dies

Mau News: धान की रोपाई कर रही महिला पर गिरी बिजली, मौत

Wed, 10 Jul 2024 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Woman planting paddy struck by lightning, dies
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के सेमराजपुर गांव में बुधवार की शाम बिजली गिरने से खेत में धान की रोपनी कर रही महिला की मौत हो गई। वहीं छह लोग इससे झुलस गए। जिनका उपचार सामुदायिक अस्पताल पर चल रहा है। बीते 48 घंटे में बिजली गिरने से यह तीसरी मौत है, बीते मंगलवार को बिजली की जद में आने से बुजुर्ग किसान और एक युवती की मौत हुई थी।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेमराजपुर गांव निवासी रेखा (35), सुशीला देवी (65), मोहित (14), नैना, सोनी, जय प्रताप (35), लक्ष्मी खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। शाम चार बजे के करीब तेज बारिश के बीच बिजली गिर पड़ी, जिससे रेखा सहित सभी इसके जद में आकर झुलस गए। घटना के बाद गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह ने अपनी निजी वाहन से सबको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य झुलसे हुए लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed