फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman hit by car while sitting in auto, dies

Mau News: ऑटो में बैठते समय महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 28 Feb 2024 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Woman hit by car while sitting in auto, dies
मऊ। घोसी कोतवाली के सराससादी गांव निवासी महिला की बुधवार की सुबह ऑटो में बैठते समय महिला काे कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सराससादी निवासी शशिकला 32 (वर्ष) पत्नी छोटेलाल अपने गांव से निकलकर घोसी बाजार जाने के लिए निकली थी। अभी घोसी-नदवासराय मार्ग पर आकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद ऑटो आया तो उस पर बैठ रही थी कि अचानक पीछे से आ रही कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला लहूलुहान होकर गिर गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान कर परिजन को जानकारी दी। कुछ देर मौके पर पहुंचे परिजन ने महिला को सीएचसी पर लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस द्वारा घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोपहर को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था। वही मौत की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed