मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान मुहल्ला के पास की बस्ती में रहने वाली 26 वर्षीया एक महिला ने रविवार को अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्याकर लिया। उसकी शादी साल 2012 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमर्टम के लिए भेजवा दिया।
सहादतपुरा ब्रह्मस्थान मुहल्ला निवासी रवि की शादी रंजना से नौ साल पहले हुई थी। रंजना का भाई उसके घर शनिवार को आया था। वहरात भर अपनी के घर रुका हुआ था। रवि ने अपने साले को खोवा खरीदकर दिया। रंजना का भाई जब अपने घर जाने लगा तो रवि अपने साले को छोड़ने के लिए ब्रह्मस्थान गया था। रंजना के ससुर मुहल्ले मं ह कपड़े प्रेस करने और धोने का काम करते हैं। वह अपने काम पर गए हुए थे।घर में रंजना अकेली थी। घर वालों के अनुसार रंजना का किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। वह सुबह हंसी खुशी घर के कमरों की साफ सफाई करती रही। इसी बीच सुबह लगभग दस बजे रंजना ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद घर आए उसके पति ने पत्नी को फंदे पर लटकते हुए देखा , तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह देख रवि अवाक रह गया।उसने शोर मचाकर परिजनों, पड़ोसियों और उसके मायके वालों को सूचना दी। रवि ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मृतका का चार का एक बेटा और दो साल की एक बेटी है। सूचना पाकर मृतका के मायके वाले भी आ गए। मायके वाले भी इस घटना से सन्न रह गए। उसके भाई ने भी बताया कि उसकी बहन ने आज भी कोई शिकायत नहीं की फिर भी उसने ऐसा कठोर कदम क्यों उठा लिया। यह देखकर वह खुद हैरान है। मायके वालों का भी कहना था कि रंजना ने अपने ससुराल वालों की कभी कोई शिकायत नहीं की थी,फिर अचानक उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया। यह देख सभी लोग अवाक हैं।घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश प्रभाकर ने शव का पंचनामा बनाकर पास्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस बाबत कोतवाल डीपी श्रीवास्तव का कहना है कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।