फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman duped of Rs 6 lakh, FIR lodged on court's orders

Mau News: महिला से 6 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Mon, 18 May 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 6 lakh, FIR lodged on court's orders
घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर गांव निवासी उर्मिला सोनकर की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर झाड़-फूंक करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। घटना 25 अक्तूबर 2023 की है। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उर्मिला सोनकर के पुत्र रामअवतार की दो वर्ष पूर्व से तबीयत खराब थी, जिसका दवा से लाभ नहीं मिल रहा था। इस पर गांव के ही छट्ठू लोहार ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के मसीना गांव निवासी जियाउर्रहमान एवं रेहान उसका इलाज कर सकते हैं। इसी भरोसे पीड़िता उनके संपर्क में आई।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने बीमार बेटे को ठीक करने का वादा किया और शुरुआत में 5000 रुपये लिए। इसके बाद विभिन्न बहानों से कई बार में कुल 6 लाख से अधिक रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो 30 जनवरी 2026 को उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घोसी कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। घोसी प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उर्मिला सोनकर की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर झाड़-फूंक करने वाले दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed