फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman dies of electrocution while removing fan, had come to her parents' home with seven-month-old child

Mau News: पंखा हटाते समय महिला की करंट लगने से मौत, सात माह के बच्चे के साथ मायके आई हुई थी

Sat, 07 Oct 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Oct 2023 02:37 PM IST
सार

दोहरीघाट थाना के अमिला नगर पंचायत के वार्ड 11 के रामचंद्र नगर के चुम्मानार निवासी पिंकी 28 पुत्री रामबचन की शादी घोसी कोतवाली के भेलउर चंगेरी (झँझवा) में हुई है।

विज्ञापन
Woman dies of electrocution while removing fan, had come to her parents' home with seven-month-old child
पंखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के  चुम्मानार में 28 वर्षीय महिला की पंखे में बिजली का करंट उतरने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। महिला दो सप्ताह पहले ही अपने सात माह के बच्चे के साथ मायके आई हुई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे ससुराल के सदस्य अपने साथ महिला का शव लेते गए। घटना से दो घरों में मातम पसर गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रामनगर की रामलीला का नौवां दिन:  कैकेयी ने भरत के लिए राज्य और राम के लिए मांगा वनवास, पीछे चल पड़े अयोध्यावासी
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोहरीघाट थाना के अमिला नगर पंचायत के वार्ड 11 के रामचंद्र नगर के चुम्मानार निवासी पिंकी 28 पुत्री रामबचन की शादी घोसी कोतवाली के भेलउर चंगेरी (झंझवा) में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले ही वो अपने सात माह के बच्चे के साथ मायके आयी हुई थी।शनिवार की  सुबह घर मे साफसफाई करते समय चालू हालात में पंखा को उठाकर दूसरे स्थान पर रखने के चक्कर मे पंखा हटाते समय वो  करेंट की जद में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, थोड़ी देर बाद बाहर के बाहर खेती का काम निपटा कर घर अंदर पिंकी की माँ गयी तो पिंकी के ऊपर गिरा पंखा चालू हालत में देख पंखा हटाना चाहा।इस दौरान उसे  भी करेंट का झटका लगा।जिसके बाद उसने शोर मचाकर जानकारी दी। जिसके बाद जमा हुए लोगों ने किसी तरह बिजली काटकर पंखा हटा कर सन्तुष्टि के डॉक्टर के पास ले गए।जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।इसके बाद सूचना पर पिंकी के ससुराल वाले आए और भेलउर चंगेरी (झँझवा) अपने घर शव को ले गए।घटना से मृतका के मायके और ससुराल में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed