फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   woman dies in train accident mau

ट्रेन से कट कर महिला की मौत

Mon, 19 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 19 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
woman dies in train accident mau
train accident
मऊ रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गाजीपुर जिले के छोटका मरदह गांव निवासी मंशा देवी (35) के रुप में हुई। जानकारी के अनुसार मंशा देवी सुबह सात बजे अपने घर से पति कमलेश कन्नौजिया के साथ अपनी बहन के घर गाजीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र के  टांडा गांव जा रहीं थीं। वह सुबह मऊ रेलवे स्टेशन से वाराणसी की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ रही थी कि तभी ट्रेन चल पड़ूी। गेट पर भीड़ होने के कारण दोनों पति-पत्नी फिसल कर नीचे गिर गए। मंशा ट्रेन के नीचे आ गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि पति नीचे जाने से बाल बाल बच गया, उसे मामूली चोट लगी। जीआरपी ने मृतका के शव का  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार में  कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed