फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman dies during delivery in hospital, uproar

Mau News: अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा

Tue, 22 Aug 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery in hospital, uproar
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बलुआ पोखरा स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज करवा रही गर्भवती महिला की मंगलवार की शाम को प्रसव के दौरान मौत हो गई। वहीं नवजात की हालत ठीक रही। जिसके बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने अस्पताल के लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया । जिसकी जानकारी होने पर घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराते हुए मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मधुबन थाने क्षेत्र के नुरुल्लाहवुर देवारा निवासी सीता 26 पत्नी रामाशंकर गर्भवती थी, जिसका मायके घोसी क्षेत्र के चमरही बुधनारी भीरा में है। वह बलुआ पोखरा स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज करा रही थी।मंगलवार की शाम को प्रसव पीड़ा होने पर बलुआ पोखरा स्थित अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई।परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही से भर्ती के दौरान मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे सीता ने एक बच्ची को जन्म दिया, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। जबकि सीता की मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराते हुए मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया। मृतका सीता अपने पीछे चार वर्षीय अस्मित, ढाई वर्षीय अंकित के साथ ही जन्मजात बच्ची एवं पति को छोड़ गई है। कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना पाकर बलुआपोखरा स्थित अस्पताल में छानबीन की जा रही है। परिवारजनों के लिखित शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed