फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman dies after falling from uncontrolled bike

Mau News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला की मौत

Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from uncontrolled bike
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मढ़ैया चट्टी के पास रविवार रात लगभग आठ बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। आनन-फानन में उसे मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर लाया गया, जहां चिकित्सकोंं ने उसे मृत घाेषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खराटी निवासी गौतम कुमार रविवार देर शाम किसी कार्य को लेकर बाइक पर पीछे बैठाकर अपने रिश्तेदार प्रियंका (30) को लेकर कही जा रहे थे। अभी वह मढैया चट्टी के पास पहुंंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल महिला की जांच पड़ताल की, इसके बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed