फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman dies after being hit by train

Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 20 Nov 2023 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बरहदपुर के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीपुर थाना के पिरूवा निवासी मनसा (50) पत्नी पारस दवा लेने आजमगढ़ के लिए निकली थी। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से किसी तरह बरदहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। मऊ की ओर से आ रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर राजकुमार यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शव के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते वो रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed