{"_id":"66dc05192259c24f660ab660","slug":"woman-died-and-seven-people-injured-in-road-accident-after-bolero-overturned-in-mau-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पलटी, हादसे में महिला की मौत; सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पलटी, हादसे में महिला की मौत; सात लोग घायल
Sat, 07 Sep 2024 01:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:18 PM IST
सार
Mau Accident News: मऊ जिले में शनिवार की भोर में सड़क हादसा हुआ। एक बोलेरो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर के पास शनिवार की भोर में सवारियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मृत महिला अपने परिवार के सदस्य के साथ मकदूम साहब के यहां से चादरपोशी करके घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
बिहार के सीवान जिला के ताड़ीबाजार रघुनाथपुर निवासी अशफाक अहमद (55) अपने परिवार के साथ जलीज अंसारी (45), लैला खातून (38), चांदनी (17), राबिया (28), आसमा खातून (48) के साथ मकदूम साहब के यहां चादरपोशी करने आए हुए थे। चादरपोशी करके परिवार बोलेरो से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
बोलेरो सवार सभी लोग दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर के पास पहुंचे थे कि गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकालकर दोहरीघाट पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आसमा खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।