फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman died after being hit by a train, will be identified by tattoo

Mau News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, टैटू से होगी पहचान

Thu, 15 May 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman died after being hit by a train, will be identified by tattoo
इंदारा। मऊ जीआरपी थाना क्षेत्र के इंदारा पूर्वी केबिन के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। लोको पायलट की सूचना पर पहुंची मऊ जीआरपी की टीम ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया।
विज्ञापन

महिला की शिनाख्त नहीं हो पाने से जीआरपी ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है। बेंगलुरु से गोरखपुर चलने वाली गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन (06529) बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:25 बजे इंदारा जंक्शन से गुजरी। पूर्वी केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोको पायलट ने इसकी सूचना मऊ जीआरपी थाना को दी। पहुंची टीम ने शव को ट्रैक से हटाकर आसपास की बस्तियों में पहचान कराई। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। महिला के हाथ पर टैटू बना था, जिसपर पतिराम और आशा देवी लिखा था। राजकीय पुलिस बल का अनुमान था कि महिला का नाम आशा देवी है और पतिराम उसके पति का।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक राजकपूर सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला के घायल होने की सूचना पर टीम पहुंची थी। लेकिन महिला की मौत हो गई थी। पहचान नहीं हो पाई है, उसके हाथ पर बने टैटू के माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed