फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman crushed to death by truck hit

यूपी के मऊ में ट्रक के धक्के से गिरी बाइक सवार महिला की कुचलकर मौत, जा रही थी रिश्तेदार के घर 

Sun, 24 Jan 2021 08:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by truck hit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवड़ीडीह के पास रविवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी। इस दौरान ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस चालक को वाहन सहित हिरासत में लेकर थाने आई। महिला अपने बेटे के साथ अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

विज्ञापन


दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सोनी राजभर (50) रविवार की दोपहर में एक बजे के करीब अपने पुत्र पिंटू के साथ बाइक से कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रही थी। रेवड़ीडीह के पास पहुंचते ही  तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने आगे निकलने की होड़ में बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रक से बाइक में टक्कर लगते ही पीछे बैठी सोनी राजभर छिटककर सड़क पर आ गिरी और ट्रक की जद  में आकर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार होने की कोशिश करने में था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लेने के साथ महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed