फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman crushed to death by trailer, husband injured

Mau News: ट्रेलर से कुचलकर महिला की मौत, पति घायल

Tue, 10 Feb 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by trailer, husband injured
सरायलखंसी थाना के अलीनगर में ट्रेलर के नीचे से महिला का शव निकलवाती पुलिस। संवाद
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में मऊ-बलिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रेलर से कुचलकर प्रभावती देवी (65) की मौत हो गई। यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त पति अवधेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अवधेश सिंह को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रेलर उठवाकर शव को बाहर निकाला। इस दौरान 30 मिनट तक शव पहिए के नीचे दबा रहा।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना निवासी अवधेश सिंह अपनी पत्नी प्रभावती देवी को दवा दिलाने बाइक से जिला मुख्यालय गए थे। दवा दिलाकर घर लौट रहे थे, 3:45 बजे अलीनगर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मारी और घसीटते हुए 20 मीटर दूर तक ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने अवधेश सिंह को ट्रेलर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभावती के दो बेटे राजेश सिंह और संजय सिंह हैं, दोनों पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं।

डेंजर जोन बना अलीनगर का 100 मीटर इलाका, कई ने गंवाई जान

27 फरवरी 2025 को की दोपहर अलीनगर में रोडवेज बस से कुचलकर बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के अंदौर निवासी प्रेमा देवी (62) की मौत हो गई थी। वो पति रामसुमेर राम के दवा लेकर घर जा रही थीं। कवि पंडित श्याम नारायण पांडेय के पोते रितेश पांडेय की बाइक में ठीक उसी स्थान पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी, घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। नवंबर 2025 में तेज रफ्तार कार ने उसी जगह बाइक में टक्कर मारी थी, जिसमें पति-पत्नी घायल हुए थे।


चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर सीज कर दिया गया। बेटे की तहरीर पर ट्रेलर नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सरायलखंसी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article