फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman complaints against in-laws at parivar paramarsh in mau

Mau News: 'मुझे झोपड़ी में रखते हैं सास-ससुर ताकि मैं ऊबकर मायके चली जाऊं...' कहते हुए रो पड़ी महिला; फिर...

Sun, 21 Apr 2024 06:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

Mau News: परिवार विमर्श के दौरान कई शिकायतें आई। अधिकारियों ने शिकायत के अनुसार संबंधित थानों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है। कुछ मामलों में मौके पर जाकर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Woman complaints against in-laws at parivar paramarsh in mau
परिवार परामर्श के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरा पति बाहर रहकर पढ़ाई करता हैं, उसकी गैरमौजूदगी में मेरे सास-ससुर मुझे प्रताड़ित करते हैं। मैं ऊबकर अपने मायके चली जाऊं, उसके लिए मुझे घर के बगल में बनी झोपड़ी में रखते हैं। यह गुहार रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों के समक्ष लगाई।
विज्ञापन


पीड़िता की बात सुनकर सदस्यों ने ससुराल पक्ष से इस संबंध में बातचीत की गई, जहां पक्का मकान होने की बात जानने पर अपनी बहु को उस मकान में रखने की हिदायत दी गई। इसी क्रम में एक दूसरे मामले में महिला ने अपने पति पर उचित देखभाल न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसे मायके से जमीन मिली थी, जिसे उसने अपने निर्धन बहन को दे दिया। जिसके बाद से ही उसका पति उससे इस बात से बेहद नाराज रहता है। उसके द्वारा देखभाल करने से उसके तीन बच्चे उसके पिता के पास रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के वर्तमान-भविष्य की चिन्ता न कर उसका पति जमीन की मालकियत पर विवाद करता है। इससे पहले चार घंटे तक चली इस बैठक में 28 मामले आए, जिसमें दस मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं, इस दौरान तीन दंपतियों ने आपसी विवाद को भुलाकर एक साथ रहने को तैयार हुए।


वहीं, 6 फाइलें पक्षकारों की उदासीनता से बंद करने का निर्णय लिया गया जबकि एक मामले में एफ आई आर दर्ज कराया गया।मामलों के निस्तारण में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद एसआई समरजीत यादव ने सुनवाई की साथ में महिला आरक्षी पूनम पाल, करिश्मा राय सहयोगार्थ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed