फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman assaulted over right-of-way dispute; FIR registered

Mau News: रास्ते के विवाद में महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted over right-of-way dispute; FIR registered
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के बेलौली सोनबरसा गांव निवासी रंजू की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि रास्ते के विवाद में आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट की। प्राथमिकी के अनुसार बीते 29 सितंबर को व अपने पट्टीदार के दरवाजे के रास्ते से होकर बाथरूम जा रही थीं। इसी बात से नाराज होकर अंजलि, अंशिका, अंजू, गीता और आदर्श ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रंजू घर पर अकेली रहती हैं, जिसका फायदा उठाकर पट्टीदार आए दिन बहाना बनाकर उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। पूर्व में भी इनके बीच विवाद हुआ था, जिसमें सुलह-समझौता हो गया था। फिर भी उनकी हरकतों में सुधार नहीं आया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed