फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are forgetting the very shoulders that helped them rise DM

Mau News: जिन कंधों पर चढ़कर आगे बढ़े, आज उन्हें ही भूल रहे हैं लोग - डीएम

Fri, 02 Oct 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
People are forgetting the very shoulders that helped them rise DM
मुहम्मदाबाद गोहना। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बृहस्पतिवार को डीएम आनंद वर्धन कस्बा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया और उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने सभी वृद्ध महिला-पुरुषों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित किए। पूर्व में हुए स्वास्थ्य परीक्षण में चिह्नित जरूरतमंद वृद्धों को चश्मा दिया। उनसे संवाद करते हुए डीएम भावुक हो गए। कहा कि समाज की यह कैसी विडंबना है कि आज बुजुर्गों को अपना घर छोड़कर आश्रम में रहना पड़ रहा है। यह हमारे लिए उचित नहीं है। हम सभी के लिए यह सोचने का विषय है कि जिनके कंधों पर चढ़कर हम आगे बढ़े, आज जब उन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है, तब हम उन्हें भूल रहे हैं और खुद से दूर कर रहे हैं। इस दौरान एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, लक्ष्मी राम प्रसाद, रश्मि मिश्रा, एके वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed