{"_id":"6abeb7172325c784e50121f9","slug":"district-magistrate-launches-communicable-disease-control-and-dastak-campaign-mau-news-c-295-1-mau1001-152895-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर से जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है।संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। वहीं, दस्तक अभियान 12 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक चलेगा। इन अभियानों के तहत डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार और दिमागी बुखार सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम पर जोर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अनेक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने साफ-सफाई को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। आनंद वर्द्धन ने अभियान के दौरान मरीजों की पहचान, समय पर उपचार और जन-जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धनंजय, एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कोपागंज। संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मनीष राय और अधीक्षक डॉ. इरशाद ने किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करेंगी। वहीं फतहपुर मंडाव। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। अधीक्षक डा. राजीव कुमार पांडेय और पूर्व सैनिक लालबाबू दुबे ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।