फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make prisons places of reform, not retribution; change yourself

संस्कार सुधार बनाएं कारागार, बदला नहीं, खुद को बदलें : भगवान भाई

Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Make prisons places of reform, not retribution; change yourself
मऊ। जिला कारागार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय केंद्र के तत्वावधान में ‘’कर्म गति और व्यवहार शुद्धि विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू से आए भगवान भाई ने बंदियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिला कारागार केवल बंदियों को रखने की जगह नहीं, बल्कि एक सुधारगृह है। यहां एक-दूसरे से बदला लेने के बजाय खुद में सुधार लाने का संकल्प लें। बदला लेने की भावना से समस्याएं सुलझने के बजाय और बढ़ जाती हैं। भगवान भाई ने बंदियों का आह्वान किया कि वे जेल के शांत और एकांत माहौल को तपोस्थल के रूप में स्वीकार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंदी चिंतन करें कि उनके जीवन का असली उद्देश्य क्या है और परमात्मा ने उन्हें किस काम के लिए भेजा है। जब व्यक्ति अपने मूल स्वरूप (दया, शांति और क्षमा) को भूल जाता है, तभी उससे भूलें होती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, इसे व्यर्थ की बुराइयों में न गंवाएं। परिस्थितियों को परीक्षा मानकर धैर्य और सहनशीलता से सामना करेंगे तो भविष्य के दुखों से बच सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके जितेंद्र सिंह ने बताया कि विषय-वासनाओं के वश में होकर ही मनुष्य अपराध कर बैठता है। वहीं, जेल अधीक्षक आनंद शुक्ल ने बंदियों से कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है, वैसा ही बनता है। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखें। इस दौरान बीके अशोक भाई, बीके प्रेम सागर भाई और डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद सहित जेल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed