फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman accuses four policemen including SI of assault

महिला ने एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses four policemen including SI of assault
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर के पुरवा अहिरूपुर निवासी एक युवती ने मुख्यमंत्री सहित जिला अधिकारी से शिकायत की है। जिसमें रामपुर बेलौली थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक तथा चार महिला पुलिसकर्मियों पर एक पक्षीय कार्रवाई तथा उसके साथ मारपीट करने के साथ उसे नियम विरुद्ध 151 के तहत चालान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर के पुरवा अहिरूपुर निवासी जगरनाथ तुरहा का गांव के एक व्यक्ति से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी बीच विवादित जमीन के पैमाइश के बाद राजस्व कर्मियों ने पत्थर नसब कर दिया। पत्थर नसब के बाद जगरनाथ तुरहा की लड़की नीतू धान की रोपाई के लिए खेत की जुताई करा रही थी। उसी समय दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे खेत की जुताई करने से मना कर दिए।
विज्ञापन

नीतू का आरोप है कि इसी बीच रामपुर बेलौली थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक चार महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुनने के बजाए उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उपजिलाधिकारी मधुबन को गलत जानकारी देते हुए धारा 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता नीतू ने बताया कि जब वह जेल से रिहा होने के बाद बीते 15 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के कैंप कार्यालय गोरखपुर पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सीओ मधुबन अमित सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बोले कि वह अवकाश पर है, इस मामले की वह आते ही जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed