{"_id":"65a6c196b51daf3e5701cd88","slug":"witness-assaulted-and-threatened-to-kill-case-registered-mau-news-c-295-1-mau1003-7762-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गवाह से मारपीट और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गवाह से मारपीट और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना के खिरिया गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने कचहरी में गवाही के आने वाले गवाह से मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, रानीपुर थाना के खिरिया गांव निवासी बृजनाथ सिंह एक मुकदमे के मामले में गवाही के लिए बीते तीन जनवरी को अपने गवाह संतोष सिंह के साथ कचहरी आया था। अभी गवाह गवाही के लिए अधिवक्ता के चेंबर की तरफ जा रहा था कि तभी रास्ते में दिग्विजय सिंह और पंकज सिंह गवाह संतोष सिंह को गवाही से मना करने लगे।
गवाह के इनकार करने पर उसे वही पर मारने-पीटने लगे। लोगों के बीच बचाव के बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। बताया कि धमकी देने वाले अपराधी प्रवृति के है। कचहरी में धमकी देने के बाद अब दोनों घर पर जाकर महिलाओं को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही। संवाद