{"_id":"614377338ebc3eb7806b73e6","slug":"with-the-passion-to-move-forward-at-the-age-of-42-the-sweeper-became-a-national-level-player-mau-news-vns611988878","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सफाईकर्मी बना गोला फेंक में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी, बताया- 42 साल की उम्र में कैसे मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सफाईकर्मी बना गोला फेंक में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी, बताया- 42 साल की उम्र में कैसे मिली सफलता
Thu, 16 Sep 2021 10:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:39 PM IST
सार
42 साल के भगवान यादव मऊ जिले के ताहिरपुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। ब्लॉक के अधिकारियों ने गोला फेंक में रुचि देखकर उन्हें राज्य कर्मचारियों और सिविल सर्विस अधिकारी, खिलाड़ियों के लिए होने वाले प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में प्रतिभाग कराया।
विज्ञापन
भगवान यादव को फूलों क गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते एडीओ पंच
- फोटो : MAU
विस्तार
मऊ जिले के रानीपुर ब्लॉक के रानीपुर ग्राम पंचायत के भौलीपुर मौजा निवासी सफाईकर्मी भगवान यादव (42) का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गोला फेंक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस सफलता पर रानीपुर ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर भगवान यादव का स्वागत किया।
भगवान यादव ताहिरपुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। ब्लॉक के अधिकारियों ने भगवान यादव के गोला फेंक में रुचि देखकर उन्हें राज्य कर्मचारियों और सिविल सर्विस अधिकारी, खिलाड़ियों के लिए होने वाले प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में प्रतिभाग कराया।
जहां भगवान ने सर्वप्रथम जिला स्तर पर नगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में बीते 8 सितंबर में 8 मीटर गोला फेंककर मंडल स्तर के लिए क्वालीफाई किया। मंडल स्तर पर भी 8 मीटर गोला फेंक कर स्टेट लेबल के बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए 8.25 मीटर दूरी तक गोला फेंका।
विज्ञापन
इसके बाद उनका चयन प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में हुआ। इसके एथलेटिक्स के नेशनल स्तर पर प्रतिभाग के लिए चुना गया। बृहस्पतिवार को भगवान यादव की इस सफलता पर एडीओ पंचायत सुरेंद्र नाथ यादव और एडीओ रविकांत यादव ने ब्लाक सभागार में भगवान यादव को फूलों का गुलदस्ता देकर व फूलों की माला पहना कर स्वागत किया।

42 वर्षीय भगवान यादव ने बताया कि स्कूल समय से वह गोला फेंक को लेकर रुचि रखते हैं। बताया कि यह रुचि कुछ वर्षों से ओर बढ़ गई जब उनके दोनों बच्चे अभिषेक यादव, अमित यादव की भी खेलकूद में रुचि पैदा हुई। बताया कि उनका बेटा अमित जहां बॉक्सिंग को लेकर उनके साथ प्रतिदिन अभ्यास करता है तो वह खुद गोला फेंक को लेकर अभ्यास करते हैं। कहा कि उसके दोनों बच्चे गोला फेंक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते रहे।