फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   With the construction of the pontoon bridge, 35,000 people from seven localities will not have to travel five kilometres.

Mau News: पीपा पुल बनने से सात मोहल्लों के 35 हजार लोगों को पांच किमी घूमकर नहीं जाना पड़ेगा

Fri, 21 Nov 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
With the construction of the pontoon bridge, 35,000 people from seven localities will not have to travel five kilometres.
नगर के हनुमान घाट पर इसी स्थान पर बनेगा पीपी पुल।संवाद
मऊ। हनुमानघाट पर पीपा पुल बनने से शहर समेत सात मोहल्लों के 35 हजार लोगों को लाभ होगा। उन्हें पांच किमी घूम कर नहीं जाना पड़ेगा। समय और संसाधन की बचत होगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए लोक निर्माण विभाग ने मऊ शहर के हनुमान घाट पर पीपा पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को 60 लाख रुपये की धनराशि आवंटित हो गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर जून 2024 में नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल सभागार में आयोजित कार्यक्रम मंत्री एके शर्मा ने हनुमान घाट पर पुल बनाने की घोषणा की थी। साथ ही जब तक पुल की योजना तैयार करने और इसके लिए बजट स्वीकृत होने तक आवाजाही के लिए पीपा पुल बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर पुल न होने से निषादनगर, चकशादी, बहिरबग्गा, कोल्हाण, अस्तूपुरा, सैदोपुर, शहरोज सहित अन्य मुहल्ले के करीब 30 से 35 हजार की आबादी बीते कई सालों से नगर में आवाजाही के लिए नाव का सहारा लेती है, जबकि सड़क मार्ग से उन्हें आने के लिए करीब पांच किमी अतिरिक्त की दूरी तय करनी पड़ती है।
हनुमान घाट पर पुल बन जाने से गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल जाने में सहूलितय मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed